हमें सपोर्ट करो वर्ना ………
सारे पुराने मामले
दोबारा खोल देंगें
दोबारा खोल देंगें
वोह आय से अधिक सम्पत्ति
दंगे लूट हत्या और
हत्या की साजिश के केस
हत्या की साजिश के केस
बलात्कार जमीन हडपने के केस
सब दुबारा खोल दिये जायेंगे
तमाम नये सच्चे झूठे केस
लगा दिये जायेंगे
पहुचोगे जेल
नहीं होगी बेल
बिना वकील बिना अपील
हमारे सुयोग्य अधिकारी
सब क़ुबूल करा लेंगे
सब क़ुबूल करा लेंगे
वोह अपराध जो तुमने किये
और वोह भी जो तुमने नहीं किये
और वोह भी जो तुमने नहीं किये
सब कुछ और हर कोई
हमारे डायरेक्ट कन्ट्रोल में है
फिर वोह व्यक्ति हो या संस्था
देखो इस देश के प्रमुख
विरोधी नेताओं की नकेल
विरोधी नेताओं की नकेल
हम कैसे थामते हैं और
उन्हें अपने इशारों पर नचाते हैं
उन्हें अपने इशारों पर नचाते हैं
विरोध किया केस खुल गये
और सपोर्ट किया केस बंद
सारा खुला खेल है बिंदास
अतः अगर भला चाहते हो तो
हमें सपोर्ट करो वर्ना
हमें सपोर्ट करो वर्ना
भुगतने को तैयार रहो
हर कोई जानता है उस नेता को
जिस पर चला बरसों केस
कुछ नहीं हुवा
कुछ नहीं हुवा
क्योंकि वोह हमें सपोर्ट करता था
पर जैसे ही उसका स्वर विरोधी हुवा
गया पाँच साल को जेल
संसद की सदस्यता गयी अलग
अब समझदारों को इशारा काफी है
अपनी समझदारी का परिचय दो
हमें सपोर्ट करो
कई विरोधियों की अकल खुल गयी है
वे हमारे सपोर्ट में आ गये हैं
हमारी तरफ से भी
उनके सब गुनाह माफ़
उनके सब गुनाह माफ़
सारे केस वापस सब पाक साफ़
हमें सत्ता चलानी आती है
सिर्फ आती नहीं उसका
पीढियों का लम्बा अनुभव है
हमारे सामने कौन टिक सकता है
खानदानी वफादारों की
फ़ौज है हमारे पास
फ़ौज है हमारे पास
अथाह अकूत पैसा और
मसल पॉवर सब है हमारे पास
मसल पॉवर सब है हमारे पास
अतः यदि अपना भला चाहते हो
हमें सपोर्ट करो
अपना भला बुरा तुम जानो
भगवान परमपिता तुम्हे
मौके की नजाकत
समझने की बुध्धि दें
समझने की बुध्धि दें
और तुम न केवल
बिलावजह मुसीबत से बचो
बिलावजह मुसीबत से बचो
हमारे साथ अकूत
सुख सुविधा का भोग करो
सुख सुविधा का भोग करो
हम उम्मीद करतें हैं
कि ऐसा ही होगा
कि ऐसा ही होगा
ऐसा ही हो ऐसा ही हो
आमीन आमीन आमीन
No comments:
Post a Comment