जब हम किसी से प्यार करते हैं
उसके दिल की धडकनों को
अपने दिल में गिनते हैं
और उसकी गर्म साँसों की गर्मी
अपनी साँसों में महसूस करतें हैं
तो समझो कि हम उससे प्यार करतें हैं
उसके आने की आहट पर
सदा लगे रहतें हैं कान
उसका नाम लबों पर आने पर
धड़क उठता है दिल
आँखे उसके दीदार को
रहती हैं बेचैन
स्थिर मन भी न रहे
रहे सदा बेचैन
उसके ही ख्यालों में
निकलते हैं दिन और रात
उसी से ख्यालों में
करते रहतें हैं बात
उसके विचार उसकी
बाते ही भली लगती है
उसकी जरा सी भी आलोचना
गाली सरीखी लगती है
काश उसका दीदार हो
काश उसके नैनों से मिले नैना
प्यार का दोनों ओर संचार हो
काश हम हों आमने सामने
एक दूसरे से मुखातिब
आँखों आँखों में
एक दूसरे को पीते हुये
एक दूसरे की धड़कनों को
अपने दिल में महसूस करते हुये
साँसों की गर्मियों का
हो आदान प्रदान
न रहे दिन और न रात
न हो कोई (और ) बात
बस ख्यालों में खोये रहें
एक दूजे में
जब हम किसी से प्यार करतें हैं
बस उसके ही ख्यालों में
डूबे रहतें हैं
काश ये सिलसिला
चलता रहे क़यामत तक
फिर अगली क़यामत तक
फिर अगली क़यामत तक
फिर अगली क़यामत तक
बे रोक टोक बा दस्तूर
आमीन आमीन आमीन
No comments:
Post a Comment