कमैंट्स
---------
फूल तोड़ते
चुभते हैं जो कांटे
करते रक्षा
फूल बहिना
काँटे होते हैँ भाई
सुरक्षा फ़र्ज़
बहुत सुंदर हायकू आपका
लगा👏🏼
--------------//-------*--------//-----------
नमस्कार मित्रों..
आज कुछ हायकू ..फूल ..कलियों ..तितलियों और भँवरों पर....उनके अलग अलग मूड और स्वभाव के साथ...
1) तितलियाँ औ
भँवरे गुमसुम
मुर्झाया फूल
2) तितलियों से
फूल हुवा निराश
दुःखी भँवरा
3) तितलियाँ तो
हंसती न खेलतीं
नुचे हैं पँख
4) दुखी भँवरा
शरारती बालक
नोंचता फ़ूल
5) अधखिली सी
प्यारी एक कली है
शर्मायी अदा
6) भँवरा फ़िदा
फूल के हुस्न पर
लुटाता प्यार
7) रँग बिरँगी
घूमती तितलियाँ
प्यारे हैं फूल
8) भँवरे घूमें
कलियों को चूमते
मुस्काएँ फूल
9) भँवरे फूल
कली तितलियाँ हैं
दोस्त सब
10) मस्त पवन
सुगंधित माहौल
आया सावन
(समाप्त)
---------//---------*----------//-------------
कमैंट्स...रजनी गंधा
----------
रजनी गंधा
रूप और सुगंधा
वेणी श्रृंगार
गोरी प्रसन्न
प्रिय संग महके
रजनी गंधा
रात रानी वो
महके उपवन
रजनी गंधा
आपके सभी हायकू उत्तम पर मुझे यह सर्वोत्तम लगा बधाई चंचला जी जी..💐👏🏼🌹🎖🙏🏻
👍
------------//----------*---------//---------
आज
फूलों..कलियों..भँवरों और तितलियों पर.. 🌹💐
1) पुष्प पराग
लालची हैं भँवरे
हवा पागल
2) सूरज हँसा
धरती भी शर्मायी
आया सावन
3) तितली चूमे
कली लजाती झूमे
मस्त पवन
4) भँवरे नाँचे
गुनगुनाएं गीत
फूल झूमें
5) प्रेमी बयार
फूलों को करे प्यार
तितली नाँचे
6) रस पराग
भँवरे गाएँ राग
खिलती कली
7) पगली हवा
कूकती है कोयल
फूलों के रंग
(समाप्त)
-------------//----------*------------//------
आज 08 सितम्बर 16 के हायकू...
फूल.. कलियों..भँवरों और तितलियों पर
1) मधुर संसार
उड़ती तितलियाँ
फूल कलियाँ
2) हवा बंहकी
मद लोभी भँवरे
फूल शर्मायें
3) रूप सुगंध
फूल ले अंगड़ाई
देख भँवरा
4) छोटा जीवन
कल है मुरझाना
जी लेते आज
5) मौसम प्यारा
साथ नदी किनारा
लें मौज मज़ा
6) बादल वर्षा
हिय प्रीत हिलोर
पिय बिदेस
(समाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment