नमस्कार मित्रों
आज" शिक्षक दिवस" है..चंद हायकू इन महान हस्तियों पर जिनके कारण आज मेरा बौद्धिक एक अस्तित्व है..
शिक्षक
******
1)जिस शिक्षक
ने सिखा ककहरा
विद्या दी दान
2) आदि गुरु वो
उन्हें मेरा प्रणाम
करूँ वंदना
3) शिष्य उनका
पाया ज्ञान प्रकाश
चरण रज
4) सम्मानित हूँ
आज अग़र तो ये
गुरु की कृपा
5) उऋण कभी
हो पाऊँ गुरु जी से
नहीं संभव
6) गुरु सूरज
बाँटते है प्रकाश
बिखरा ज्ञान
7) मूढ़ गंवार
बन जाते शिक्षित
गुरु की कृपा
8) पारस गुरु
हम सब तो लोहा
बनते स्वर्ण
9) बिन गुरु के
न कोई ज्ञानार्जन
गुरु सहारा
10) मेरे गुरु जी
कृपा रखिये बना
हूँ अकिंचन
(समाप्त)
No comments:
Post a Comment