आज 15 सितंबर 16 ..है..
"गणपति बप्पा" की विदाई का दिन..आरती...आँसू.. हर्ष उल्हास ...ढोल नगाड़े..अबीर उड़ाते ..भजन गाकर नाचते भक्त...तगड़ा पुलिस बंदोबस्त ..रास्तों का निर्धारण ..निगरानी इस बार मानव रहित विमान ड्रोन भी तैनात..लगातार दूरदर्शन और आकाशवाणी से आँखों देखे .....हाल ...का
प्रसारण..विहंगम दृश्य जनसैलाब और मुम्बई के समुद्र तटों पर विसर्जन के..दृश्य
"गणपति बप्पा मोरिया..अगले वर्ष तू जल्दी आ" के गगन भेदी स्वर..
मैं आपको मुम्बई और आस पास के आज के दृश्यों से परिचित करा रहा था..
अब आज के हाइकु..
1) श्री गणपति
दुबारा जल्द .. आना
कोई बहाना
2) है विचलित
करे आपका.. जाना
हे नाथ मेरे
3) पधारे आप
दिया दर्शन ..लाभ
भाग्य हमारे
4) अश्रुपूरित
नम है आँखे ..देख
जाना आपका
5) विनती करूँ
प्रभु अगली .. बार
जल्दी आना
.... ..... ....
प्रार्थना
******
"गणपत बाप्पा मोरिया
अगले वर्ष तू जल्दी आ"
🌹💐👏🏼 🔔🙏🏻
आपका दास..
(समाप्त)
No comments:
Post a Comment