नमस्कार मित्रों
आज" उरी "हमले पर ..बहुत दुःख मना लिया और आँसू भी बहा लिया..अब एक्शन..पर इससे पहिले कि हम जोश में होश खो दें ..पाक के इरादे और तैयारी समझना जरूरी है वर्ना हम उसके जाल में फंस जायेंगे ..वोह हमे भड़काकर कुछ ऐसा करवाना चाहता है ..जिसका लाभ उसे मिले..
अतः एक्शन जरूर और जल्दी ..पर सोंच समझ और पूरी तैयारी से..कि दुश्मन चारो खाने चित्त
..
उरी हमला
********
1) चार गीदड़
शिकार सोते शेर
धोखा फरेब
2) गाफिल नींद
हमला अचानक
लाभ दुश्मन
3) देश क्रोध में
माँग बदला लेना
सोंच समझ
4) क्रोध भड़का
उलझ जाये देश
पाक कुचक्र
5) अंतर्राष्ट्रीय
खेल खेलता पाक
चीन है साथ
6) बदला लेंगे
कसम शहीदों की
उचित मौका
7) युद्ध या शांति
सोंच होती जरूरी
जीत के लिये
8) सोंच विचार
पूरी तैयारी साथ
विजय पक्की
9) नापाक पाक
बेजा है हरकतें
गन्दा पडोसी
10) निज़ात मिले
उपाय है ज़रूरी
सोंच समझ
(समाप्त)
[9/29, 23:15] Akhilesh C Srivastava: नमस्कार मित्रों
आज दिन भर व्यस्त रहा टी वी अख़बार भी नहीं देखे शाम को टी वी देखा तो तबियत खुश हो गयी ..भारतीय सेना ने वोह कर कर दिखाया जो बस कमाल है..बस वही कवरेज देखता रहा..लेटते ही लगा इतना बड़ा कारनामा और मैंने सेना की प्रसंशा तक नहीं की..यह नहीं चलेगा ..
पेश है चंद हाइकु.. इसी पर..
1) बजा नगाड़ा
घर घुस के मारा
आतंकी साफ
2)वाह री सेना
चौड़ा किया है सीना
पाक पे ख़ाक
3) दम दिखाया
घर घुस के मारा
बेशर्म पाक
4) सुधर जाओ
चैन से रहो- हमें
भी रहने दो
5) नहीं मानोगे..
मिटेगी हस्ती होगा
सूपड़ा साफ
6) पुजारी शांति
हथियार चलाना
भी है आता
(संमाप्त)
[9/30, 15:38] Akhilesh C Srivastava: नमस्कार मित्रों
आज 30-09-2016 के हायकु भारत के सर्जिकल अपरेशन पर
(28/29 सितम्बर की रात) एल ओ सी..
1) हमला सेना
आतंकी हुवे पस्त
कैम्प ध्वस्त
2) गंदे इरादे
आतंकी थे व्यस्त
अड्डे ध्वस्त
3) मरे है प्यादे
आका सब जीवित
काम है बाकी
4) पाक की सेना
काबू में सरकार
स्वयं बेकाबू
5) चुन चुन के
मारना है जरूरी
छिपे जो शत्रु
6) घोषित हो ये
"आतंकी देश" पाक
मांगता विश्व
7) सेना महान
किया कठिन काम
मारे आतंकी
(समाप्त)
-----------//-------------*----------//-------
नमस्कार मित्रों
कहतें है शत्रु का शत्रु मित्र होता है और शत्रु का मित्र शत्रु ..चीन ने यह सिद्ध किया कि वोह हमारा शत्रु था और रहेगा..पाकिस्तान से दोस्ती और हाफिज सईद पर वीटो इसके ज्वलंत प्रमाण है..
हम साधारण लोग इसके माल का बहिष्कार कर इसको सबक सिखा सकते हैं और अपनी देशभक्ति का परिचय दे सकते हैं..
आज24-10 -2016 के चंद हाइकु इसी पर..
1)चीन औ पाक
चोर चोर मौसेरे
भाई समान
2)आतंकवादी
गतिविधियों में है
संलिप्त दोनों
3)भारत द्वेष
उसकी प्रगति से
जलते दोनों
4)वीटो लगाया
आतंकी सरगना
बचा सईद
5)शत्रु देश का
करिये बहिष्कार
अपना देशी
6)राष्ट्रभक्ति है
दिखाना भी तो होगा
यही समय
7) कपडे जूते
झालर हो या मूर्ति
स्वदेशी ही लो
8)साथियों आप
अपना फ़र्ज़ करो
देश जागृत
9) देशी कुम्हार
जुलाहे कारीगर
हुए बेकार
10) डाकू है चीन
छीनता हर रोज़ी
सबका काम
11 देश अपना
तो कर्तव्य निभाओ
इसे बचाओ
स
12) मिट्टी के दिये
स्वदेशी स्वाभिमान
इन्हें जलाओ
13)देशी हो दिया
देशी ही बाती तेल
स्वदेशी हम
14)देश से प्रीत
है जीवन संगीत
सुनो औ गुनो
15)अलख जगे
चीज़े हो स्वदेशी ही
चलेगी हमें
क्रमशः- .... ...
No comments:
Post a Comment