आज 14 सितंबर 16 हिंदी दिवस के पावन दिवस पर..मातृभाषा हिंदी की शान में चंद हायकू..
मातृभाषा हिंदी
************
1) राष्ट्रभाषा तो
पद पे सुशोभित
है उपेक्षित
2) पद तो मिला
सम्मान नहीं मिला
अपने घर
3) देशी भाषाएँ
हैं अपने देश की
हिंदी बहन
4) कैसा विरोध
किससे औ क्यूँकर
बड़ी बहन
5) बोली तो जाती
बड़े भूभाग में .. है
संपर्क भाषा
6) हिंदी है भाषा
आपसी संपर्क ..की
अति सरल
7) मात्र विरोध
राजनीति प्रेरित
भाषा हिंदी
8) अंग्रेजी प्रेम
समझ से बाहर
2% लोग जानें
9) अंग्रेजी प्यार
मात्र दिखावा ..बोलें
अशुद्ध भाषा
10) स्वदेशी भाषा
सरल व् सुगम
हिंदी अपनी
11) उम्मीद भरी
नज़रो से वो ..देखे
हम सब को
12) हिंदी बोलना
लिखना व्यवहार
अति सुगम
13) भाषा प्यार की
अपनाकर देखें
सुन्दर हिंदी
14) व्योहार करें
हिंदी से प्यार .. करें
अपनी भाषा
15) हिंदी प्रेमी हैं
इसका मान . .बढ़े
करें प्रयास
(समाप्त)
No comments:
Post a Comment