नमस्कार मित्रों
गौरय्या या Sparrow हमारे घरों में ही घोंसला बनाती हैं और हमारे घर का सदस्य ही बन जाती है...कहते हैं ये केवल भाग्यशाली लोगो के ही घर में अपना घोंसला बनाती हैं आज इन्ही पर चंद हायकू..
गौरय्या
******
1) नन्ही गौरय्या
घोंसला में रहती
प्यारी मुझको
2) चूँ चूँ बोलती
घर भर घूमती
मुझको भाती
3) भाग्यशाली हैं
जिनके घरों पर
बनाती घर
4) खुशियाँ लाती
भाग्य मेरा जगाती
नन्ही गौरय्या
5) चाहो या नहीं
खुद ब खुद आतीं
नन्ही गौरय्या
(समाप्त)
------------//------*-----------//----------
No comments:
Post a Comment