हायकू "कृष्ण लीला "पर
1) कान्हा है प्यारा
नंदगाँव दुलारा
माखनचोर
2) गोपियों संग
रास रचाये कान्हा
बँसी मधुर
3) पनघट पे
फोड़े गागरिया वो
मार कंकरी
4) घुसे घरों में
ग्वाल बाल सँग वो
माखनचोर
5) कोप इंद्र का
गोवर्धन उठाया
रक्षा ब्रज की
6) यमुना नदी
भगा के नागराज
की प्राण रक्षा
7) मारे राक्षस
बलशाली अनेक
ब्रज सुरक्षा
8) पीते दूध औ
टटोलते हैं चोटी
कब बढ़ेगी
9) मिट्टी न खायी
मुँह ब्रह्माण्ड देख
चकित है माँ
10) ब्रज दुलारा
प्यारा बालक कान्हा
काल कंस का
(समाप्त)
-------------//–------------*-----------//----
नमस्कार मित्रों..
कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में मेरी विनम्र प्रस्तुति..
1)कृष्ण जन्म है
सजी झांकियां प्यारी
झूलें वो झूला
2) नन्द जसोदा
मुदित मन भर
कृष्ण खिलायें
3) जन्म कृष्ण का
बाजत बधाईयाँ
नन्द गाँव में
4) मिट्टी न खायों
विराट रूप देख
मैया चकित
5) गाँव फिरता
ग्वाल बालों के संग
माखन चोर
6) मार कंकरी
घड़े फोड़ता सब
तंग गोपियाँ
7) बाँसुरी सुन
मधुर प्यारी धुन
बेहाल राधा
8) यमुना तीरे
गोपियों चीर हरे
प्यारा है कृष्णा
9) कृष्ण बालक
ढूँढ के मारो उसे
कंस कहता
10) मारे राक्षस
अनेकों बलशाली
बालक कृष्ण
(समाप्त)
----------//---------*-------------//-------
No comments:
Post a Comment