सुप्रभात मित्रों
आपका सभी का आज का दिन ...और आनेवाले सभी दिन..शुभ हों..
आज दो महाशक्तियों "भक्ति "और "शक्ति "पर ...ये दोनों प्रभु यानि भगवान जी से संबधित हैं..और आप सब इन्हें भली भाँतीजानते और पहिचानते है अतः बहुत विस्तार में न जाकर चंद हायकू भगवान को यादकर इन्ही पर...
"भक्ति" - "शक्ति "
***************
1) भक्ति तो भाई
शक्ति ईश्वर की ही
रखो दिल में
2) बिन भक्ति तो
प्रभु न मिलें जग
हो सूना सूना
3) शक्ति चाहते
प्रभु भक्ति करिये
प्रभु शरण
4) बिन बैराग्य
भक्ति नहीं मिलती
मन हो साफ़
5) मैला काँच है
जब मन तुम्हारा
कैसे दर्शन
6) मन हो साफ़
प्रभु की सच्ची भक्ति
पाओगे शक्ति
(समाप्त)
प्रभु प्रेरणा से...
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
------------//------*---------//------------
नमस्कार मित्रों..
आज15-04-2017
हाइकु मञ्जूषा के अंक 38 के चयनित विषयों "झील और सागर " के लिये 10 हाइकु का कोटा कल समाप्त हो गया..
अतः आज कुछ विषयेत्तर..
1)प्रभु का घर
हर आत्मा का ठौर
वही मंज़िल
2)धर्म या कर्म
कौन होता महान
कर्म का धर्म
3)आत्मा तो होती
अंश परमात्मा का
गयी तो मृत्यु
4)सांसारिक हूँ
रहता जग में ही
माया विरक्त
5)नाम औ दाम
खूब कमाओ पर
साथ न जाये
6)समझो कुछ
पुण्य भी तो कमाओ
साथ की पूँजी
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
-------------//---------*-----------//-------
No comments:
Post a Comment