[10/9, 23:02] Akhilesh C Srivastava: नमस्कार मित्रों
आज की विशेष प्रस्तुति
09-10-2016..दिए गए विषय पर नर/पुरुष के विभिन्न रूप /सम्बन्ध पर..
1 )पुरुष होता
मुखिया परिवार
पालनकर्ता
2)पिता आकाश
माता धरती सारी
पाते सुरक्षा
3)रक्षा बंधन
भाई बहन का हो
अटूट रिश्ता
4)पवित्र धागे
जोड़ते हृदयों को
बहिन भाई
5)पाणिग्रहण
जुड़ता है सम्बन्ध
सात जन्मों का
6)दामाद प्यारा
बिटिया का सुहाग
जीवनसाथी
7)बेटा व्याह के
लाया बहु वो बनी
बेटी हमारी
पुरुषों के समाज में बहुत सारे रूप/रिश्ते है..शेष फिर...
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
[10/10, 08:33] Akhilesh C Srivastava: नमस्कार मित्रों
आज दिनांक 10-10-2016
.दिये गये विषय नर/पुरुष
के विभिन्न रूपों/संबंधों
पर चंद हाइकु...
1)बेटा तो पिता
की छाया कहलाता
बोलें आत्मज
2) है उपस्थित
स्वयं पिता बेटे में
जीन्स सिद्धांत
3)पिता आदर्श
समस्त विश्व ही में
मानता बेटा
4)कुलदीपक
कहलाता -बेटा ही
वँश बढ़ाता
5)बेटा नहीं तो
दामाद भी बनता
बेटा वो प्यारा
6)प्यारे हैं चाचा
सहोदर पिता के
नेह निभाते
7)बड़े भाई वे
पिता के हैं अग्रज
ताऊ बुलाते
नर/पुरुषों के अभी बहुत सारे रूप बाक़ी हैं ..फिर
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment