नमस्कार मित्रों
आज11-10-2016 विजयदशमी का त्यौहार है..सभी को बधाई..आज के हाइकु इसी पर..
1) रामलीला तो
हर वर्ष मनाते
रावण जिन्दा
2)रावण ज्ञानी
परम था प्रतापी
युद्ध वो हारा
3)धर्म राम का
अधर्म रावण का
जीत धर्म की
4)रावण दंभी
मरा मय संबंधी
हुवा विनाश
5)सांकेतिक है
जलाना रावण का
पुतला अब
6)आदर्श भाई
लक्ष्मण औ भरत
राम के प्रिय
7)कष्ट वन के
भोगे सिया लक्ष्मण
राम के साथ
8)कथा राम की
बताती रामायण
रिश्ते निभाना
9)पुरुषोतम
राम आदर्श बने
पुत्रों के लिये
10)है दशहरा
समझें मर्म भी तो
राम कथा का
11) आदर्श पिता
आदर्श भाई - पत्नी
राम कथा में
(संमाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
रामायण महोत्सव पर आज 14-10-2016 के हाइकु...
1)रामायण तो
गाथा है रामचंद्र
भगवान की
2) राजकुमार
राजा दशरथ के
अयोध्या राजा
3)शूर वीर औ
परमप्रतापी वे
पुरुषोत्तम
4)माता कौशल्या
औ राजा दशरथ
ज्येष्ठ संतान
5)तीनों माताओं
के अत्यंत दुलारे
बालक राम
6)प्रचंड तेज
मेधावी सुन्दर वे
मन मोहते
7)तीन भाइयों
से -बड़े रामचंद्र
सबसे बड़े
क्रमशः...रामायण बहुत बड़ी गाथा है...हमारे जीवन में बड़ी उपयोगिता है..शेष फिर..
No comments:
Post a Comment