चंद हाइकु आज के हालात पर..
हाइकु मञ्जूषा 10) के लिये..
1) पाक औ चीन
चोर चोर मौसरे
भाई - है सच
2) उल्टा जो चोर
कोतवाल को डाँटे
वो है पाक
3) युद्ध ही नहीं
तरीके और भी हैं
दिखाना तारे
4) दुश्मन पाक
आइना दिखाएँगे
देंगे जवाब
5) तुर्की बतुर्की
बिना सोंच विचार
युद्ध बेकार
6)दुश्मन नहीं
पाक केआम जन
आतंकी लोग
7) बदला चाहे
भारतीय जनता
जैसे को तैसा
(समाप्त)
नमस्कार मित्रों
आज के हाइकु ..कहावतों पर...26 -09-2016
1) मुँह में राम
बगल में है छुरी
ऐसा है पाक
2) सब अमीर
दूर ढोल सुहाने
अमेरिका में
3)नमक जले
पे- बुरहान वानी
कश्मीरी नेता
4)भारत रत्न
एक अनार सौ हैं
बीमार - यहाँ
5)करेला नीम
चढ़ा-शरीफ बोले
हीरो है वानी
6)आतंकी पाक
खुद मारे - चिल्लाय
शातिर पाक
7)सौ सुनार की
औ एक लुहार की
पिटेगा पाक
(समाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
[9/27, 07:40] Akhilesh C Srivastava: नमस्कार मित्रों
आज के हाइकु कहावतों..किवदंतियों और लोकगीतों पर..
हाइकु मञ्जूषा (10)..
1) "चलै न पावैं
कूदन नाम" -ऐसा
बहुधा देखा
2) "आँख के अँधे
नाम नयनसुख "
ऐसे लोग
3)" भुइँ बिसवो
न ..नाम उनका है
पृथ्वीपाल जी"
4)"हँसि हँसि के
कुत्ता मारे ..रोयके
गू वो उठाये"
5) "महँगा रोवै
एक बार -औ सस्ता
रोवै 1 बार"
6) "सावन अँधे
हरा हरा देखते"
कहते लोग
7)" नौ दिन चले
अढ़ाई कोस"..चाल
होती किसी की
(संमाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
[9/28, 10:08] Akhilesh C Srivastava: नमस्कार मित्रों
आज 28-09-2016 के हाइकु..
लोकगीत..लोकनृत्य और लोक परम्परा पर..
01) मुँह दिखाई
कठिन ये परीक्षा
भावी दुल्हन
02) पाणिग्रहण
जन्म जन्म का साथ
सात हों फेरे
03) मुंडन होता
सिर को घुटवाना
एक संस्कार
04) कत्थक नृत्य
प्रसिद्ध लखनऊ
ऊँचा है नाम
05)गाती सोहर
आगमन बच्चे का
ख़ुशी मानती
06) विवाह रस्म
बनरे की धूमधाम
गाती नारियाँ
07) आल्हा हैं गाते
जोश व् उत्साह का
बनता समां
08) करें आरती
प्रसन्न हों देवता
खुशियाँ मिले
(संमाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment