नमस्कार मित्रों..
आज 01-10-2016 से नवरात्रि प्रारंभ और साथ ही खुशियाँ भी..सभी लोग पितृपक्ष के आवश्यक.. पर बोझिल वातावरण से बाहर निकले है. .उनके लिए विशेष हाइकु..
नवरात्रि और दशहरा
****************
1) नवरात्रि है
पर्वों से भरपूर
शुभ समय
2) दशहरा औ
दुर्गापूजा की ख़ुशी
साथ हैं आती
3) सजते मँच
तनते हैं पंडाल
दुर्गापूजा में
4) रंग बिरंगे
कपडे पहन वे
मनाते ख़ुशी
5) दुर्गा काली
सरस्वती देवियाँ
देतीं दर्शन
6) माहौल मेला
ख़ुशियाँ उत्सव की
समस्त जन
7) रामकथा की
धूम रामलीला में
राम रावण
8) भक्त जुटते
रात भर चलती
ये रामलीला
9) भारत देश
विश्वास राम प्रभु
जीतता सत्य
10) अन्याय हारा
सच ने बाजी मारा
ये राम कथा
11) व्रत उपास
नवरात्रि के साथ
मंगल काज
12) नये प्रकल्प
नये उद्योग शुरू
हों नवरात्रि
13) हँसी ख़ुशी से
मनायें नवरात्रि
अपनों सँग
14) नन्हे मुन्नों की
खुशियाँ हैं बढ़ती
मज़ा उत्सव
15) नवरात्रि तो
लाई खुशियाँ ढेरों
मज़ा उड़ाओ
(समाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
नवरात्रि के शुभ अवसर पर आज नवमी का दिन ..नवरात्रि के आखिरी दिन..(10-10-2016)देवी की विदाई ..जोरदार पूजा ..अर्चना
दुर्गा पंडाल में सिन्दूर खेला.. सुन्दर दृश्य..आज के हायकु इसी पर..
1) विदाई देवी
" खेला सिन्दूर " खेलें
दुर्गा पूजा में
2)पूजा अर्चना
प्रसन्न भद्र जन
प्यारा माहौल
3)अंतिम रात्रि
है नवरात्रि पर्व
ज़ोश गरबा
4)ढोल मृदंग
नाचें प्रिय के संग
रास डांडिया
5) बिना रुके या
थके नाँचू डांडिया
सारी रात मैं
6) राम रावण
ऐतिहासिक पात्र
हैं प्रासंगिक
7)बुराई पर
जीतती है अच्छाई
सदा सर्वदा
8)परमज्ञानी
शक्तिशाली रावण
होता परास्त
9)रामायण तो
सिखाती रिश्ते जीना
भरत राम
10) पुरुषोत्तम
राम तो है आदर्श
सदा के लिये
(संमाप्त)
No comments:
Post a Comment