नमस्कार मित्रों..
आज 22-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 27 के चयनित विषय महक..खुशबु..घ्राण आदि पर चंद हाइकु..
1) खिले हैं फूल
महकती बगिया
तुम जो आये
2)महकी फ़िज़ा
दिल मेरा धड़का
दस्तक तेरी
3)खुशबु उड़ी
कायनात लजाई
तुम्हारा आना
6)घ्राण की शक्ति
श्वानों की विशेषता
जुर्म सूँघते
7) पुष्प सुगँध
आकर्षण पतंग
सींचे पराग
8)कीट पतंग
फूलों पे मंडराते
हो परागण
9)आये हुज़ूर
खुशबू ही खुशबू
महका मन
10)बौराये पेंड
महकी अमराई
बहार आई
(क्रमशः)
-----------//--------*---------//---------
नमस्कार मित्रों..
आज 23-01-2017हाइकु मञ्जूषा अंक 27 के लिये... चंद हाइकु चयनित विषयों ..खुशबू..महक ..गंध और घ्राण पर..
1)महकी हवा
खूबसूरत ख़्याल
कि तुम आये
2)खुशबू आई
जुल्फें जो लहराईं
मेरी प्रिया ने
3)मादक गँध
अमराई बौराई
बहार आई
4)घ्राण शक्ति में
विलक्षण है होती
हमारी नाक
5)महके रात
रात रानी का पेंड
मेरे अँगना
6)जुल्फें बिखरीं
आगोश में ख़ुशबू
मदहोश मैं
7)दाल तड़का
बढ़िया है ख़ुशबू
घी की सुगंध
8)अगरबत्ती
जलती तो फैलती
बढ़िया गंध
9) जला कचरा
वे बचते ठण्ड से
फैली दुर्गन्ध
10)बदबू फैली
कहीं पर सड़ती
कोई तो लाश
(क्रमशः)
------------//------*--------------//-------
नमस्कार मित्रों
आज 24-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 27 के चयनित विषयों..महक,खुशबू,गंध और घ्राण पर चंद हाइकु..
1)फ़िज़ा महकी
रातरानी जो खिली
मेरे अँगना
2) खुशबू इश्क
छुपती न छुपाये
होती ज़ाहिर
3)अगरबत्ती
जलाई जो घर में
महके मस्त
4)जँगली फूल
खिला तो महकता
गंध है मस्त
5)दाल बघारा
लहसुन राई से
खुशबू फैली
6)घ्राण की शक्ति
श्वानों में जबरदस्त
जुर्म सूँघते
(क्रमशः)
--------//-----------*----------//----------
नमस्कार मित्रों
आज 25-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक27 के चयनित विषयों..महक..खुशबू ..गंध और घ्राण पर चंद हाइकु..
1) चांदनी खिली
रातरानी महकीं
तुम जो आये
2)खुशबू उड़ी
अगरबत्ती जली
महका समाँ
3) गन्दी सी गंध
कचरा जला कर
लोग तापते
4)सीवर बन्द
बहता गन्दा पानी
बुरी ये गंध
5)खिलते फ़ूल
तितली मंडराती
सुगंध आती
6) बौराये पेंड
अमराई महके
देखो वे कैरी
(क्रमशः)
-------------//----------*----------//------
No comments:
Post a Comment