आज 02-01-2017 चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा के अंक 24 के चयनित विषयों "हेमंत ऋतू और नए वर्ष "पर..
1)हेमंत ऋतु
घनघोर ठंडक
कोहरा घना
2)तापते लोग
जलाकर अलाव
मारते गप्प
3) स्वागत हो
नववर्ष आगाज़
उल्लास हर्ष
4)देते बधाई
खुश दीखते लोग
नववर्ष में
5)नया सवेरा
नई ख़ुशी तमाम
नये साल में
(क्रमशः)
------------//---------*---------//---------
आज 01 जनवरी 2017 ..नववर्ष का प्रथम दिन ...प्रथम प्रभात..हाइकु मञ्जूषा अंक 24 के लिये चंद हाइकु चयनित विषयों "नववर्ष और हेमंत ऋतु "पर..
आप सभी को नव वर्ष मंगलमय हो...
1) नवल वर्ष
आशाओं उमंगों का
बने प्रतीक
2)शुभाशीष हो
आशीर्वाद प्रभु का
सबके सिर
3) भूल झगड़े
मतभेद विकार
बढ़ाएं प्यार
4)नये साल
सबकी सुने प्रभु
दे के आशीष
5) ऋतु हेमंत
है शीत भयंकर
दुबके लोग
6)जले अलाव
गप शप में लोग
हेमंत आया
7) हेमंत ऋतु
ओढ़ें कम्बल लोग
मजा रज़ाई
(क्रमशः)
No comments:
Post a Comment