नमस्कार मित्रों
आज 08-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 25 के लिये चंद हाइकु चयनित विषय....रंग योजना/ विविध रंग ..पर..
1)रंग सफेद
मिश्रण सात रंग
है न कमाल
2)मूल रंग तो
लाल पीला औ नीला
बाकी मिश्रण
3)पीला नीला तो
बनाते रंग हरा
रंग प्रकृति
4)लाल औ नीला
बनाते हैं बैंगनी
रँग बैंगन
5)लाल पीला तो
केसरिया प्यारा है
जै हनुमान
6)शेड बनाते
सफ़ेद रंग मिला
मूल रंग में
7)रंगीन जहाँ
रंग प्रकृति देती
सुन्दर दृश्य
8)प्रभु तो मेरा
चतुर है चितेरा
रंगता विश्व
9)संध्या समय
देखो कभी सूर्यास्त
रंगे बादल
10)सुन्दर दृश्य
होता उषा काल में
लाली पूरब
11)वोह शर्माती
और है मुस्कुराती
गाल गुलाबी
12)चेहरा पीला
भयभीत हुआ वो
सामने मौत
(क्रमशः)
--------------//--------*---------//-------नमस्कार मित्रों..
आज 09-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 25 के लिये चयनित विषयों ..रंग योजना /विविध रंगों ..पर आधारित चंद हाइकु...
1)गोरे गाल पे
काला काला है तिल
ढाये गज़ब
2)होंठ थर्राये
गाल गुलाबी लाल
वोह शरमाये
3)प्रीत के रंग
सब जगह छाये
है हरितमा
4)रात्रि अंधरी
लालटेन ले हाँथ
चमके बिजली
5)हवा से बात
सरपट दौड़ता
घोड़ा सफ़ेद
6)बहुत जँची
वोह साड़ी तुम पे
रंग जामुनी
7)मारे शर्म के
वोह लाल हो गये
नाम पिया का
8)काजल काली
रत्नारी सी ये आँखे
लगतीं भली
9)पोपट हरा
राम राम जो बोले
रस वो घोले
10)काली कोयल
गाती है अमराई
मीठी वो बोली
(क्रमशः)
-------------//--------*-----------//-------
नमस्कार मित्रों...
आज 11-01-2017 हाइकु मञ्जूषा के अंक 25 के लिये चंद हाइकु चयनित विषयों रँग योजना/ विभिन्न रँग पर..
1) सांध्य समय
गहरायी कालिमा
हुवा सूर्यास्त
2) मध्यान में
प्रचण्ड सूर्य तेज़
चेहरे लाल
3) चेहरे होते
सफ़ेद फक्क ग़र
डरते लोग
4) काला चेहरा
अपमान गहरा
नहीं बर्दाश्त
5) पैर गोरी के
हुवे गुलाबी लाल
महावर से
6) झील सी नीली
आसमानी जन्नत
आँखे तुम्हारी
7)रंग प्यार के
आते जाते रहते
हम मिलते
(समाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment