नमस्कार मित्रों
आज 29-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक28 के चयनित विषय ..ऋतुराज "बसंत"..पर चंद हाइकु
1) बसंत आया
खुशियाँ साथ लाया
आमों पे बौर
2)नयी पत्तियाँ
कोपलें पेड़ों पर
छाया बसंत
3)सरसों फूली
चुनरी धरा पीली
बसंती मन
4)खिलते फूल
उपवन बागों में
प्यारा बसंत
5)कोयल कूके
अमराई में बौर
आया बसंत
6)कलरव है
पक्षियों का विशाल
भाता बसंत
(क्रमशः)
-------------//----------*--------//------
नमस्कार मित्रों..
आज 30-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 28 के लिये चयनित विषय.."ऋतुराज बसंत" पर चंद हाइकु...
1)ऋतुराज वो
यूँ ही नहीं कहाता
मस्त बसंत
2)नयी कोपलें
नयी छायीं बहार
आया बसंत
3)हल्की सी ठण्ड
आहट ग्रीष्म ऋतु
मज़ा बसंत
4)टेसू हैं फूले
पेंड लगें अंगारे
वाह बसंत
5)वेणी सजातीं
गोरियाँ इठलातीं
गाती बसंत
6)पी घर आएँ
होली सँग मनाएँ
प्यारा बसंत
7)हँसी ठिठोली
भाभियों सँग होली
तब बसंत
(क्रमशः)
---------------//---------*---------//------नमस्कार मित्रों..
आज 31-01-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 28 के लिये चयनित विषय "ऋतुराज बसंत " पर चंद हाइकु..
1)बावरी हवा
उन्मुक्त खुशबुएँ
आया बसंत
2)शीत में कमी
गर्मी की हो वापसी
होता बसंत
3)सरसों फूली
अमराई बौराई
ऋतु बसंत
4)आया सन्देश
होली पर आऊँगा
ख़ुशी बसंत
5)राग औ रँग
अपने पी के सँग
होता बसंत
6)खेलती होती
पी को रंग लगाती
मेरा बसंत
(क्रमशः)
---------------//----------*----------//--नमस्कार मित्रों..
आज 01-02-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 28 के चयनित विषय "ऋतुराज बसंत" पर चंद हाइकु...
1)बसंती हवा
सरसराती बहे
जिया हर्षाये
2)रूप सिंगार
प्रकृति ने जो धारा
लगे सलोनी
3)बसंती छटा
सरसों खेत छायीं
मन हर्षाये
4)पिया बिदेस
नहीं भाता बसंत
उलझा मन
5)बैरी बसंत
मुँह मुझे चिढ़ाये
बिन साजन
6)दुखियारी मैं
विरह की सतायी
कैसा बसंत
(क्रमशः)
------------//----------*-----------//-----
No comments:
Post a Comment