आज 05-02-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 29 के लिये चयनित विषय "जीभ..रसना और विभिन्न स्वादों " पर चंद स्वादिष्ट हाइकु प्रस्तुत हैं..
1) क़माल जीभ
हर स्वाद बताती
ज़ायक़ा देती
2)आयी भूल से
हरी मिर्च मुँह में
ये सिसियाती
3)देखा जो कैरी
बहुत ललचाती
स्वाद खट्टा सा
4)ताज़ी जलेबी
मीठे रस में डूबी
मुझे है भाती
5)देख करेला
कडुवा मुँह जाता
कैसे ये खाता
6)पेंड इमली
लदा इमलियों से
लालची आँखें
7) बिना नमक
स्वाद न बन पाता
ज्यादा न भाता
8)रसना लेती
स्वाद हर रस का
हमें बताती
9)स्वाद की रानी
वाणी की वो है देवी
जीभ हमारी
10)मान दिलाये
अपमान कराये
जीभ संभालो
11)तीखा जो स्वाद
है गरम मसाला
थोड़ा सा डालो
12)चाट जो खाया
आँसू निकल आये
तीखी बहुत
13)पानी बताशे
तीखा हुआ पानी
आँसू बहाते
14)रसगुल्ला तो
भरा होता रस से
भाता मुझको
15)खाते अचार
स्वाद होता अम्लीय
भूँख बढ़ाता
(क्रमशः)
------------//---------*----------//---------नमस्कार मित्रों..
आज06-02-2017हाइकु मञ्जूषा अंक 29 के चयनितविषय"जिव्हा......रसना और विभिन्न स्वादों "पर चंद स्वादिष्ट हाइकु प्रस्तुत हैं..
1) भुनता भुट्टा
सौंधी होती सुगँध
मन को भाये
2)भुना हो आलू
धनिया की चटनी
स्वाद अनोखा
3)शकरकंदी
खाओ उबालकर
दूध के साथ
5)नयी है कैरी
छील करके खाओ
नमक साथ
6)जाड़े की रात
भुनी हों मूंगफली
ये हुई बात
7)घेवर ख़ास
देशी घी में बनाते
जाड़े में खाते
8)आचार नींबू
होता बहुत ख़ास
स्वाद बढ़ाता
9)मिर्च लाल का
भरवाँ अचार है
स्वाद का राजा
10) ताजे सिंघाड़े
उत्कृष्ट होता स्वाद
ताज़गी भरा
(क्रमशः)
----------//----------*----------//---------
आज 07-02-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 29 के लिये.. चयनित विषय" जिव्हा..रसना और विभन्न स्वादों "पर चंद हाइकु...प्रस्तुत हैं..
1)बघारी दाल
जीरा हींग राई से
स्वाद उत्तम
2)गाढ़ा हो दूध
औ बढ़िया चावल
उत्तम खीर
3)गर्म पकौड़े
अदरक की चाय
मज़ा आ जाय
4) पिसे जो भाँग
बने मस्त ठंडाई
मौज़ बहार
5) खाते करेला
कडुवा कसैला जो
बहादुर वो
6)तिलगुड़ से
बनती है गज़क
स्वाद निराला
(क्रमशः)
------//----------------*----/--------
(08-02-2017 पोस्ट नहीं डाल सका
.. व्यस्त था)
---------//----------*--------//----------
आज 09-02-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 29 के लिये चयनित विषय "रसना..जिव्हा और विभिन्न स्वादों.." पर चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1) प्यार का रिश्ता
दोस्ती का एहसास
होता है ख़ास
2)मीठा कहूँ या
नमकीन औ तीख़ा
हमारा रिश्ता
3)मिश्री से बोल
मुँह से सदा बोल
मिलेगा प्यार
4) होता ऊपर
नमक का जो हक़
सब मानते
5)कडुवा बोल
देता रिश्तों को तोड़
बचो इससे
6)मक्खन होता
सफ़ेद मुलायम
सबको भाता
7)मनभावन
स्वाद रबड़ी गाढ़ी
खाये सो जाने
8)मधुर बोल
देते हैं मिश्री घोल
हमारे मन
9)मन कसैला
तुम्हारी तीखी बात
सह न पाऊँ
10)स्वाद अचार
लाजवाब है होता
लो चटखारे
(क्रमशः)
-----------//-----------*----------//---------
आज 10-02-2017हाइकु मञ्जूषा अंक 29 के लिये चयनित विषय "रसना ..जिव्हा और विभिन्न स्वादों पर..."पर चंद हाइकु...प्रस्तुत
1)उड़ी सुगंध
गाज़र का हलुवा
मेरी पसंद
2)छोले भटूरे
ज़ीरा राईस साथ
बढ़िया स्वाद
3)गर्मागर्म हो
पूरी भाजी आलू की
मजा आ जाये
4)भाँग ठंडाई
यारों की महफ़िल
हँसी ठहाके
5)पीना पिलाना
बढ़ता है याराना
खूब पिलाओ
6)ख़ुशी या ग़म
खूब पियेंगे हम
जमाना देखे
7)तेरी आरज़ू
तेरा ही रहे ख्याल
बेचैन हूँ मैं
(क्रमशः)
-------------//--------*---------//--------
आज 11-02-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 29 के लिये चयनित विषय.."रसना..जिव्हा और विभिन्न स्वादों पर.." चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)स्वाद कैरी का
कमाल का है होता
खाओ तो जानो
2)स्वाद सेहत
आप पाओ जो खाओ
अचार नींबू
3)कच्ची इमली
लड़कियों का स्कूल
खूब बिकती
4) गर्म जलेबी
जाड़ा सर्द सुबह
खूब है भाती
5)गर्म समोसा
अदरक की चाय
मज़ा आ जाय
6)बड़ा पाव तो
लाजवाब जो खाओ
गर्मा गर्म ही
(समाप्त)
No comments:
Post a Comment