आज 12-12-2016 चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा अंक 21 के दिए गए विषय पर (आज कीड़ों ..पक्षियों और पशुवों की आवाज या ध्वनियों पर..)...
1) "कुहू " "कुहू "जो
बोले ..रस वो घोले
कोयल काली
2) कौव्वा भी काला
कर्कश " काँव " "काँव"
उसकी बोली
3)पोपट हरा
लाल उसकी चोंच
" राम नामी "वो
4)"खौं " "खौं "करता
उछलता कूदता
वो है बन्दर
5)"मिमियाती" वो
चरती रहती घास
वो तो बकरी
6)"फुंफकारता"
उठा अपना फ़न
नाग देवता
7) गोल घूमता
"गुन "गुन "करता
भौंरा अपना
8)रात अंधरी
"भनभनाते " कीड़ें
मोमबत्ती पे
9)झींगुर "बोलें"
अजीब डर घोलें
सूनी डगर
10)"कर्कश" होती
आवाज उलूक़ की
उजाड़ बस्ती
11)"चूँ " "चूँ " करती
मेहनत करतीं
ये हैं गौरैया
(क्रमश)
----------//--------*--------//-----------
नमस्कार मित्रों...
आज 13-12-2016 हाइकु मञ्जूषा के अंक 21 के लिये चंद हाइकु दिए गए विषय पर..
1)गूँ गुटुर गूँ
बोलते कबूतर
बैठ मुँडेर
2) दूध संभालो
देखो बिल्ली बोलती
है "म्याऊँ ..म्याऊँ"
3) कुत्ते भौंकते
आधी रात बीतते
कुछ तो बात
4)कूँ कुकड़ूं कूँ
मुर्गा देता है बाँग
हुआ सवेरा
5) मिमियाती औ
चरती वो है घास
मेरी बकरी
6) शेर चिंघाडा
जंगल का वो राजा
भागे हिरण
7)चहचहाती
हैं चिड़ियाँ गौरव
वोह बाग़ की
( क्रमशः)
------------//-----------*----------//-------
नमस्कार मित्रों..
आज 14-12-2016 चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा के अंक 21 ..दिये गए विषय पर..
1)मुर्गा बाँग दे
"कूँ कुकडू कूँ " उठो
हो गयी भोर
2)आयी बारिश
" टर्र टर्र टर्राते"
गाते दादुर
3)मधु मक्खी है
आयी "भिनभिनाती"
पास है छत्ता
4)शेर तो राजा
"दहाड़ता " जँगल
डरते पशु
5)कौव्वे करते
"काँव काँव" का शोर
साँप जो देखा
6)टिटिहरी तो
दौड़ती औ कूदती
"टिर टिराती"
7)फूल हँसते
भँवरे "गुनगुनाते"
शर्माती कली
8)पेंड झूमते
हवा "सरसराती"
झड़ें पत्तियाँ
9) संध्या समय
पंछी लौटे नीड में
हो "कलरव"
10)जलेबी पर
मक्खी " भिनभिनाती"
ढँक के रखो
(क्रमशः)
-------------//---------*---------//---------
नमस्कार मित्रों...
आज 15 दिसंबर 2016 ..चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा के अंक 21 के दिए गए विषय पर...
1)सिंह "गर्जना"
घबराये हैं प्राणी
वन्य जीवन
2)ताके चकोर
चंद्रमा की ही ओर
" पिहु "हो कहाँ
3)विरही मन
ढूँढता है साजन
"रोता" सावन
4)कोयल "कूके"
आम की डाली पे
आया बसंत
5)बैठ मुँडेर
कागा की "काँव काँव"
आते पाहुन
6)मिट्ठू भूल
कारावास का गम
ले "राम नाम"
7)चढ़ी अटारी
बिल्ली बोले "मियायुं"
दूध बचाओ
(क्रमशः)
________//________//--------------
[12/16, 12:53] Dr Ranjana Varma: 🙏
[12/16, 14:42] akhileshchandra srivastav: नमस्कार मित्रों
आज 16-12-2016 चंद हाइकु ...हाइकु मञ्जूषा 21 के दिये गये विषय पर...
1) " खटर खट"
चलती वोह रेल
मंजिल आती
2)"साइरन" है
दौड़ो भाई काम पे
यही जिंदगी
3) बँदर नाँच
" डुगडुगी " बजती
आया मदारी
4)साँप नचाता
" बीन" वोह बजाता
बच्चे देखते
5)"सरसराती"
ठंडी हवा बहती
हाड़ कपाती
6)"टप टप" वो
बरसती रात में
डर लगता
7)"टर्र टों टर्र"
मेढक हैं चिल्लाते
बारिश आयी
(समाप्त)
No comments:
Post a Comment