नमस्कार मित्रों
आज 28-11-2016 चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा अंक 19 के विषय..खरीफ,रबी व जायद की मुख्य फसलों पर...
…/
1)बालियाँ गेहूँ
जो लहराती झूमें
लोग झूमते
2)धान के खेत
पकी बालियों साथ
सोने से लदे
3)चने के पौधे
यूँ ही खाते तोड़ के
साग चने का
4)मटर छीमी
भरे मटर दाने
कच्ची हैं खाते
5)साग सरसों
लगता स्वादिष्ट
रोटी जवार
6)गर्म बाज़रा
रोटी साथ हो गुड़
बने मलीदा
7)भुना हो भुट्टा
बारिश का मौसम
स्वाद बेजोड़
(क्रमशः)
----------//-----------*-----------//-----
नमस्कार मित्रों..
आज 29-11 2016 हाइकु मञ्जूषा ..अंक 19 के लिये दिये हुए विषयों पर चंद हाइकु प्रस्तुत है..
1) फूली सरसों
खेत दिखें सुन्दर
पीली चादर
2) धानी चुनर
ओढ़ झूमते खेत
फसल धान
3) मक्के दी रोटी
औ सरसों का साग
क्या लाजवाब
4) गेहूँ बालियाँ
सोने सी चमकतीं
लुभाती हमें
5) कहते बूट
चने की मस्त फली
स्वादिष्ट होती
6) चने के पौदे
मय फली जलाते
कहते "होरा"
7) मटर फली
कच्ची भी सब खाते
होती स्वादिष्ट
(क्रमशः)
--------------//---------*--------//--------
नमस्कार मित्रों...
आज 30-11-2016 चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा के अंक 19 के दिये गये विषय पर...
1) आम के बाग़
लटकते गुच्छे
आम ही आम
2) बौराया आम
महकी अमराई
सुहाना समां
3) भूनते आलू
खाते गरमागरम
धनिया नोन
4)साग चने का
नयी नयी कोपलें
अनूठा स्वाद
5)भूनते " होरा"
जलाते चना पौदा
खाते वो गर्म
6)खेत धान के
लगते वे सुहाने
श्रम किसान
(क्रमशः)
------------//--------*---------//----------
नमस्कार मित्रों..
आज 03-12-2016..चंद हाइकु ....हाइकु मञ्जूषा अंक 19 केदिए गए विषय पर..
स्वाद स्पेशल
***********
1)भुने हों आलू
औ चटनी धनिया
सुन्दर स्वाद
2)शकरकंदी
उबली दूध साथ
मुझे सुहाती
3)लाल मिरची
का भरवाँ अचार
स्वाद खजाना
4) चुकंदर तो
बढाती खूब रक्त
स्वास्थ्यकारी
5)भुने हो भुट्टे
बरसाती मौसम
खूब है भातें
6)नींबू अचार
ठीक करे बीमार
ऐसा कहते
(क्रमशः)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तब
No comments:
Post a Comment