नमस्कार मित्रों..
आज 04-12-2016 हाइकु मञ्जूषा के अंक 20 के लिये ..चंद हाइकु दिये गये विषय पर....
1)मोची बनाता
जूते चप्पल बैग
सेवा समाज
2) हल का फाल
फावड़े औ कुदाल
काम लोहार
3)काम लकड़ी
बढ़ई है करता
लोगों के घर
4)तेल निकाले
जो तिलहन से वो
तेली कहाये
5)खेती किसानी
धंधा मुख्य गाँव का
होते किसान
6)श्रम करते
जमीन दूसरों की
वे मज़दूर
7)बाल काटते
हजामत बनाते
वो होते नाई
8)पालते पशु
बेचते दूध उन्हें
कहते ग्वाले
9)पशु चराये
भेड़ बकरी पालें
वे गराड़िया
10)मिट्टी के बना
बर्तन जो बेंचता
वो कुम्हार
11)कपडे धोता
प्रेस करके लाता
वोह है धोबी
12)नाप वो लेता
कपडे सब सीता
कहते दर्ज़ी
13)बच्चे पढ़ाते
स्कूल वो लगवाते
वो मास्टर जी
14)रात को जागे
पहरा गाँव रखे
है चौकीदार
15)रखे चौकस
रिकार्ड ज़मीं खेत
है पटवारी
(क्रमशः)
------------//---------*----------//------
नमस्कार मित्रों..
आज 07-12-2016
आज के चंद हाइकु ..हाइकु मञ्जूषा के अंक 20 के लिये दिए गए विषय पर..
कुली
****
1)उठा सामान
आगे आगे चलता
वो होता कुली
कार ड्राइवर
**********
2)कार चलाये
मंज़िल पहुँचाये
वो ड्राइवर
नाविक
******
3)नौका चालन
नदी बीच सहारा
होता नाविक
सुनार
*****
4) चमके सोना
उत्तम कारीगर
सुनार होता
5) गढ़े गहने
प्यारी लगे दुल्हन
माँग बेंदी से
चौकीदार
********
6) घर सुरक्षा
मोहल्ले की भी रक्षा
है चौकीदार
माली
*****
7)पौधे लगाता
सींचता औ बढ़ाता
फूल खिलाता
8) बाग़ बगीचे
माली ने है लगाएँ
खिलते फ़ूल
(क्रमशः)
-----------//--------*--------//----------
No comments:
Post a Comment