नमस्कार मित्रों
आज20-11-2016 हाइकु मञ्जूषा अंक18 के चयनित विषय हवा..वायु..समीर.. पुरवाई या पवन ..पर चंद हाइकु...
1) हवा जोरों पे
नदी मध्य है नाँव
दूर किनारा
2)मस्त पवन
चलती आज शाम
करें भ्रमण
3)पुरवाई है
आंनदित है जग
लेते हैं मज़ा
4)करती शोर
पवन अति ज़ोर
आया तूफ़ान
5)उल्टी है हवा
मुश्किल नाँव चलाना
थोड़ा रुक लें
(क्रमशः)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
---------//-------*---------//--------
नमस्कार मित्रोंआज 25-11-2016 चंद हाइकु ...हाइकु
मञ्जूषा अंक 18 दिए गए विषय हवा.. पवन.. समीर..पुरवाई आदि पर..
1)हवा का शोर
कुछ पड़ा सुनाई
नहीं तो भाई
2)मंद समीर
नदी का है किनारा
दृश्य ये प्यारा
3)अमराई में
बिछी हो चारपाई
मंद समीर
4)पेड़ो में बौर
कोयल कूक रही
गाती है हवा
5) शुद्ध हो हवा
पर्यावरण स्वस्थ
खुश जिंदगी
(क्रमशः)
------------//-------*--------//--------
नमस्कार मित्रों
आज 26-11-2016 चंद हाइकु ..अंक 18 के दिए गए विषय..हवा..वायु..समीर..पवन..पुरवाई.. आदि पर
1)पवन चक्की
शक्ति का उपयोग
हवा चलाती
2) नैसर्गिक है
शक्ति का सोत्र हवा
उपलब्ध सदा
3)पाल में भरती
नौका चल पड़ती
पवन वेग
4) मंद समीर
नौकायन का मज़ा
जियो जिंदगी
5)पुरवाई है
बरसेंगे मेघ तो
छाता ले चलो
6)हवा तेज
आँधी की सम्भावना
जंगली रास्ता
(क्रमशः)
-------------//--------*--------//--------
No comments:
Post a Comment