आओ करें स्वागत नव वर्ष का
बने यह कारण सबके हर्ष का
सब तरफ तमाम हो
खुशियाँ … और हरियाली
सबकी बरक्कत और हो खुशहाली
सबकी उम्मीदें आशाएं हों पूरी
न रहे किसी की कोई इच्छा अधूरी
अपनी कृपा के साथ इश्वर का हाँथ हो
देश के विकास …….. …और
अग्रसर होने में हमारा भी हाथ हों
अपनी जिम्मेदारियों सेहम न मुंह मोड़ें
अपने देश के साथ अपनी किस्मत जोड़ें
देश है तो हम हैं देश नहीं तो हम भी नहीं
हमारे लिए देश के सिवा कुछ भी नहीं
इसके लिए सर्वस्व हमारा है कुर्बान
देश है मेरा दिल और जान
प्रार्थना है किइस देश से अज्ञान अशिक्षा
बेराजगारी भ्रष्टाचार मिट जाये और देश
के नागरिक देशभक्त जिम्मेदार बन जाएँ
नव वर्ष सभी देश वासियों को शुभ हो
शुभ हो शुभ हो शुभ हो
आमीन आमीन आमीन
No comments:
Post a Comment