जिम्मेदार बनो होशियार बनो
देशभक्त बनो इमानदार बनो
मात्रभूमि से प्यार करो मानवता पर उपकार करो रखो साफ़ तन और मन अपना घर आँगन गली उपवन गाँव गाँव शहर शहर सफाई को अभियान बनाओ स्वयं जुडो सबको जुड़ावो सफाई की आदत अपनाओ न स्वयं गंदे रहेंगे न आस पास गन्दा रहने देंगे बीमारियों को न निकट आने देंगे हम स्वच्छता की अलख जगायेंगे जन जन के मन में स्वच्छता की भावना जगायेंगे और वो जो हमें बाटते हैं धर्मों में समूहों मे जातियों मे प्रदेशों में बोलियों लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करतें हैं राजनीती जिनका धंदा और शौक है जिनके अपने स्वार्थ मात्रभूमि से भी ऊपर हैं जो अपने स्वार्थ के लिये देश और समाज को अपूरणीय छति पहुंचाते ऐसे लोगों से इस देश की रक्षा कौन करेगा ? वोह भी तुम्हे ही तो करना है यदि तुम अपने देश शहर गली मोहल्ले घर और स्वयं को जरा भी प्यार करते हो तो जिम्मेदार बनो होशियार बनो देश भक्त बनो इमानदार बनो अवतारों के भरोसे मत रहो अपना काम स्वयं तुम्हे ही करना है अगर अपने देश को सदा स्वाधीन और उन्नत् भाल व् मजबूत रखना है.... बोलो जय हिन्द जय भारत भारत माता की जय इस महान देश का कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता यदि इसके बच्चे केवल जिम्मेदार ही नहीं अपितु देश भक्त इमानदार होशियार सदाचारी स्वच्छता के पुजारी और स्वच्छ आचरण वाले है भगवान करे ऐसा ही हो हमारे नागरिक अपनी जिम्मेदारी और इस प्यारे देश को धरती पर निखालिस स्वर्ग बनायें
(समाप्त)
| |||||||||
बहुत स्वादिष्ट लगा आलू का पराछा. बधाई
ReplyDeleteDhanyvad
ReplyDelete