आज 23-04-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 40 के चयनित विषयों पानी..नीर पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)नैनन नीर
हृदय में पीर
विरहणी मैं
2)पानी उतरा
ग़लत काम करते
ऐसे भी लोग
3)नीर भरन
राधा यमुना गईं
छेड़े कन्हैय्या
4)पानी जीवन
व्यर्थ नही बहाओ
उसे बचाओ
--------------//--------*---------//-----------
आज 24 -04-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 40 के चयनित विषयों पानी/नीर पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं...
1)पानी बरसे
चाहे आंधी भी आये
काम तो काम
2)पानी रे पानी
तेरा रंग है कैसा
बर्तन जैसा
3)नीर भरन
गोरियों की क़तार
भोर की बेला
4)मरा पानी जो
अँखियों का उनका
भूले वो रिश्ते
5)रिमझिम है
पानी की रेल पेल
बाढ़ का डर
(क्रमशः)
---------------//----------*---------//------
आज 25-04-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 40 के चयनित विषयों..पानी /नीर पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं...
1)पानी पिलाओ
थके हुए बटोही
पूण्य कमाओ
2)अनमोल है
प्रकृति की ये देन
पानी बचाओ
3)पानी बिना तो
असंभव जीवन
जीव या वन
4)स्वच्छ हो नीर
प्रदूषण रहित
ऐसे उपाय
5)नीर झरता
निर्झर है हमारा
जीवन साथी
6)नीर निर्मल
देखा गंगा जल
रुद्र प्रयाग
(क्रमशः)
-----------------//--------*---------//---------
आज 26-04-2017 हाइकु मञ्जूषा 40 के लिये चयनित विषयों..पानी/नीर पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1) गाँव पोखर
पानी है प्रदूषित
बिना सफाई
2) शुद्ध हो नीर
शुद्ध हो जलवायु
उत्तम स्वास्थ्य
3) जल जीवन
मूर्खता पराकाष्ठा
करें दूषित
4) बहती नदी
होती जीवन धारा
रखें जो ध्यान
5) प्रदूषित हैं
सभी मुख्य नदियाँ
दूषित सोंच
6) लापरवाह
सब लोग कोसते
जल दूषित
(क्रमशः)
-----------//-----------*-----------//-----------
आज 27-04-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 40 के लिये चयनित विषयों पानी/नीर पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)नीर बहातीं
आखियाँ ये हमारी
यादें सताती
2)पानी तो सूखा
प्रतिशोध की बारी
क्रोध तैयारी
3)मंद बहती
सरिता है कहती
नीर निर्मल
4)चाँदी गहने
चढ़ा सोने का पानी
लगते सच्चे
5)पानी बरसा
रास्ते हुए हैं बंद
जाओगे कैसे
6)स्वच्छ है नीर
पहाड़ी नदी यह
है वेगवान
(क्रमशः)
---------------//-------*---------//-----------
आज 29-04-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 40 के लिये चयनित विषयों..जल/नीर/पानी पर चंद हाइकु प्रस्तुत हैं
1) नैनों में नीर
हृदय होती पीड़ा
तू हरजाई
2) दिल लगाया
औ पायी बेवफाई
वा रे ख़ुदाई
3) पानी सूखा
कुँवा भी गहराया
प्यास अधूरी
4)हलक़ प्यास
अमृत बूँद पानी
नहीं नसीब
5) बहता पानी
कहता है कहानी
जीना है फ़ानी
6) भरना जल
कुँवा पे दंगल
प्यास सबकी
(क्रमशः)
--------------//----------*-----------//----------
No comments:
Post a Comment