नमस्कार मित्रों...
आज 26-03-2017 हाइकु मञ्जूषा के अंक 36 के लिये चयनित विषयों..कूप/कुँवा और ताल/तालाब पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)कूप मंडूप
वोह हैं कहलाते
सीमित ज्ञान
2)प्यास बुझाता
ठंडा पानी भी देता
हमारा कुँवा
3)प्यासा ही जाता
कुँवा चल न आता
बुझाने प्यास
4) ताल तलैय्या
होते हैं उपयोगी
निवासी गाँव
5)ताल हमारे
पालनकर्ता होते
जीव औ पौधे
6)नहाना धोना
पीना सिंचाई सब
तालाब से ही
(क्रमशः)
-------------//---------*--------//-------
नमस्कार मित्रों..
आज 27-03-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 36 के लिये चयनित विषयों कूप/कुँवा और ताल/तालाब पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)हाल बेहाल
गाँव अकेला ताल
दुखी ग्रामीण
2)प्रचंड गर्मी
सूखता चला जाता
गाँव का ताल
3)पशु मवेशी
मनुष्य हैं निर्भर
तालाब एक
4)घटता पानी
लंबी पड़ती रस्सी
कुएँ पे भीड़
5)त्राहि त्राहि है
चहुँओर पानी की
सूखते कुएँ
6) बाँध बनाते
पानी संरक्षण से
जान बचाते
(क्रमशः)
-----------//----------*--------//--------
नमस्कार मित्रों..
आज 29-03-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 36 के लिये चयनित विषयों.."कुँवा/कूप और तालाब/ताल" पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)सूखते कुँये
बर्तनों की कतार
थकते हाँथ
2)मीलों वे जातीं
ताल से पानी लातीं
जीवट वाली
3)पानी क़िल्लत
कुँये पर झगड़े
प्यासे हैं लोग
4)भीषण गर्मी
सूखते जाते ताल
चिंतित लोग
5)आकाश ताकें
कुँये हमारे भरें
आस प्रभु से
6)निराश लोग
सबसे हाँथ जोड़ें
करें गुहार
7)टोना करते
पूजा पाठ करते
पानी की आस
(क्रमशः)
-----------//-------------*----------//-------
नमस्कार मित्रों..
आज30-03-2017हाइकु मञ्जूषा अंक 36 के लिये चयनित विषयों "कुँवा/कूप और ताल/तालाब पर आज चंद हाइकु
प्रस्तुत हैं..
1)कुँवा गहरा
पानी की मौजूदगी
आशा दिलाती
2)ताल तलैया
सूखते ही हैँ जाते
गर्मी भयंकर
( क्रमश)
---------------//---------*-----------//----
नमस्कार मित्रों..
आज 31-03-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक
36 के लिये चयनित विषयों कूप/कुँवा और ताल/तालाब पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं...
1)कुँवा पूजन
बारात का प्रस्थान
रस्म पुरानी
2)ढेंकी चलाते
खेतों को सींचते
ताल का पानी
(ढेंकी या ढेकुली एक जुगाड़ जिससे पानी ताल से उलचकर खेतों में डालते हैं)
3) तालाब स्नान
मित्र बान्धव साथ
आनंद पर्व
4)मीठा है पानी
हमारे ही कुँये का
लेते पडोसी
5)ताल हमारा
मछलियों से भरा
शिकार होता
6)कूप गहरा
मेहनत लगती
पानी है मीठा
(क्रमशः)
--------------//---------*----------//-------
नमस्कार मित्रों..
आज 01-04-2017 हाइकु मंजूषा अंक 36 के लिये चयनित विषयों..कूप/कुँवा और ताल/तालाब पर आधारित चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1)गहरे कुँवे
नलकूप प्रयोग
उचित होता
2) बढ़ती गर्मी
पानी लेना मुश्किल
गहरे कुएँ
3)ताल तलैय्या
गर्मी सूखे की मार
सब हैरान
4) माँगते दया
भरो ताल पोखर
है परमात्मा
5)तालाब सूखा
सूख गयीं फसलें
व्याह बेटी का
6)खेती करना
जीवित भी रहना
सब ताल पे
(समाप्त)
अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव
No comments:
Post a Comment