नमस्कार मित्रों
आज 06-03-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 33 के चयनित विषयों..होली..रंग...गुलाल..फ़ाग...फागुन पर..चंद हाइकु प्रस्तुत हैं..
1) होली के रंग
प्यार भरे ये रंग
देते हैं ख़ुशी
2)गाते वे फ़ाग
रंग वे हैं मलते
ख़ुशी मानते
3)होली खेलत
कान्हा गोपियों सँग
आयी उमँग
4)फागुन आया
मस्ती मूड है लाया
खेलो जी होली
5)होलिका जली
भक्त प्रह्लाद बचे
होली त्यौहार
(क्रमशः)
---------------//---------*-----------//-----
नमस्कार मित्रों
आज 09-03-2017हाइकु मञ्जूषा अंक 33 के लिये चयनित विषयों.."फ़ाग..फागुन..होली..रंग..ग़ुलाल आदि पर "..चंद हाइकु प्रस्तुत हैं
1)रंग ग़ुलाल
गोरी के गाल लाल
फागुनी हवा
2) चौपाल ग्राम
फगुवा गाते लोग
घुटती भाँग
3) असली रँग
प्यार के चढ़े रंग
जली होलिका
4) प्यार का पर्व
मनाओ करो गर्व
रंगीन होली
5) ब्रिज की होली
लट्ठमारों की टोली
प्रसिद्ध होती
(क्रमशः)
----------//----------*-----------//--------
No comments:
Post a Comment