[2/27, 12:57] akhileshchandra srivastav: नमस्कार मित्रों..
आज 27 -02-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 32 के लिए चयनित विषयों..तिनका ..नीड़ और घोंसला ..पर चंद हाइकु प्रस्तुत हैं...
1) तिनके लाते
नीड़ जल्द बनाते
सुरक्षा अंडे
2)ऊँची डाल पे
झुरमुट के बीच
बनाते नीड़
3)मेहनत औ
साहस भरपूर
बनें घोसला
4)नन्ही सी जान
गज़ब का जीवट
पक्षी हैं सारे
5) ऊँची उड़ान
कठिन है जीवन
नीड़ में जीते
(क्रमशः)
----------//-------*-----------//--------
नमस्कार मित्रों...
आज 01-03-2017 हाइकु मञ्जूषा अंक 32 के लिये चयनित विषयों..नीड़.. तिनका..घोंसला..आदि पर चंद हाइकु..प्रस्तुत हैं..
1)नीड़ बनाया
तिनके तिनके से
आँधी से गिरा
2)प्यारा घोंसला
कड़ी मेहनत की
सुखी बच्चे
3)खुश चिड़िया
डाल पे बैठ गाती
नीड़ के पास
4)बन्दर भीगा
खीझ घोंसला तोड़ा
चिड़िया दुखी
5)डूबते को तो
तिनके का सहारा
कहते लोग
6)तिनके जोड़
नीड़ बनाती बया
बनना है माँ
(क्रमशः)
--------------//----------*---------//------
No comments:
Post a Comment