जियो बड़े प्यार से मरो बड़े प्यार से
इस चाशनी को तुम चाहे कैसे पियो
जिन्दगी है तुम्हारी चाहे जैसे जियो
चाहे तो रोते बिसूरते रहो
चाहे तो धनवानों को कोसते और घूरते रहो
चाहे तो अपनी ख़राब किस्मत का रोना रोवो
या किसी बहते हुवे सरकारी नल पे
अपनी गन्दी कथरी धोवो
चाहे तो किसी हसीना से नैन जोड़ो
या दोस्तों के साथ ख़ुशी मनाओ फटाके फोड़ो
गर नहीं समझ आ रही
कि जिन्दगी को कैसे है जीना
हर ज़हर को पी के कैसे जीना ?
कैसे जिन्दगी में है तमाम खुशियाँ पाना ?
तो भइए गुरु की शरण में आ जाना
इधर आने में ज़रा भी न घबराना
तुम्हारी मुसीबते दूर करेंगे हम
जीवन की तमाम कमियों से लड़ेंगे हम
क्योकि जिन्दगी जिन्दादिली का नाम है
मुर्दा दिल क्या खाक जिया करते हैं ?
वे तो केवल गम ही पिया करतें हैं
अतः जियो जियो भरपूर जियो
जीवन की चाशनी भरपूर पियो
समझे न लल्ला
(समाप्त)
इस चाशनी को तुम चाहे कैसे पियो
जिन्दगी है तुम्हारी चाहे जैसे जियो
चाहे तो रोते बिसूरते रहो
चाहे तो धनवानों को कोसते और घूरते रहो
चाहे तो अपनी ख़राब किस्मत का रोना रोवो
या किसी बहते हुवे सरकारी नल पे
अपनी गन्दी कथरी धोवो
चाहे तो किसी हसीना से नैन जोड़ो
या दोस्तों के साथ ख़ुशी मनाओ फटाके फोड़ो
गर नहीं समझ आ रही
कि जिन्दगी को कैसे है जीना
हर ज़हर को पी के कैसे जीना ?
कैसे जिन्दगी में है तमाम खुशियाँ पाना ?
तो भइए गुरु की शरण में आ जाना
इधर आने में ज़रा भी न घबराना
तुम्हारी मुसीबते दूर करेंगे हम
जीवन की तमाम कमियों से लड़ेंगे हम
क्योकि जिन्दगी जिन्दादिली का नाम है
मुर्दा दिल क्या खाक जिया करते हैं ?
वे तो केवल गम ही पिया करतें हैं
अतः जियो जियो भरपूर जियो
जीवन की चाशनी भरपूर पियो
समझे न लल्ला
(समाप्त)
No comments:
Post a Comment