जियो शान से मरो शान से
कभी न झुको कभी न रुको
आजाद देश के वासी हो
खुली हवा में सांस लो
स्वच्छ पानी पियो
सुंदर जलवायु का मज़ा लो
घूमो देश में सब जगह
पहाड़ो पर समुंदर में किनारे
हरेभरे जंगलों में विचरण करो
पर याद रखो कोई चीज़
फ़ोकट में नहीं मिलती
इसके लिये लड़ना होगा
उनसे जो देश की
बदहाली के लिये
हैं दोषी फिर वो चाहे
नेता हों ठेकेदार हों
या मफिया या सभी
का गठबंधन या गिरोह
बिना संघर्ष कुछ नही मिलता
गीता में स्वयं भगवान ने सच्चाई
के लिये लड़ने का मंत्र दिया था
अतः उठो अपने हक के लिये लड़ो
मज़ा लो उन संसाधनों का
जो इश्वर ने तुम्हे उपहार में
दिये थे अपने आशीर्वाद के साथ
(समाप्त )
No comments:
Post a Comment